English HINDI MATH
Need a Website Or Web Application Contact : +91 7065750338 (Whatsapp) Note: Paid Service

Tense

Tense (काल)

 

Tense किसी भी वाक्य में क्रिया का वह रुप है जिसके माध्यम से यह पता चलता है कि वाक्य में किये कार्य का समय के साथ क्या सम्बन्ध है; कार्य वर्तमान में हो रहा है, बीते हुए समय में हुआ था या भविष्य में होने वाला है। यही कारण है कि वर्तमान, भूतकाल व भविष्य काल के वाक्यों में सहायक क्रियाएँ भिन्न होती है ।

ये एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस चैप्टर को अच्छी तरह समझे बिना आप अंग्रेज़ी में कभी पकड़ नहीं बना सकते। हमने प्रयास किया है कि हम आपको हर रुल बारीकी से समझाए और आपसे यही उम्मीद है कि आप कोई कसर न छोड़ें।

शुरुआत करने से पहले आपको पता होना चाहिए

 

1. वाक्य(Sentence) के तीन भाग होते हैं: Subject, Verb और Object.

2. 1st Person, 2nd Person 3 3rd Person Singular-Plural Subject Concept

3. Sentences के Types : Affirmative, Negative, Interrogative & Negative Interrogative

4. Main verbs (मुख्य क्रिया) की 3 forms होती हैं

5. ‘WH’ Family

 

Table 1:

Examples: Sentences & Their Parts: “Subject”, “Main Verb” & “Object”

 

Sentence

Subject

Main Verb

Object

राम घूमता है।

राम

घूमता

-

लोग नाच रहे हैं।

लोग

नाचना

-

हम लोग टीवी देख रहे हैं ।

हम लोग

देखना

टीवी

मुझे एक घड़ी मिली है।

मुझे

मिलना

घड़ी

 

गिलास से पानी निकल रहा है।

पानी

निकलना

गिलास

 

 

Table 2:

Examples: Sentence Types

Sentence Type

Example

Affirmative (सकारात्मक)

मुझे घड़ी नहीं मिली है

लोग नाच रहे हैं ।

मुझे घड़ी मिली है।

Negative ( नकारात्मक)

राम घूमता है। राम नहीं घूमता है।

राम किसके साथ घूमता है?

क्या राम नहीं घूमता है?

Interrogative ( प्रश्नवाचक)

क्या मुझे घड़ी मिली है?

लोग नाच नहीं रहे हैं।

 

Negative Interrogative नकारात्मक प्रश्नवाचक)

क्या मुझे घड़ी नहीं मिली है?

क्या लोग नाच रहे हैं?

“WH Family” Interrogative

Sentences

 

1. मुझे घड़ी कहाँ मिली है? 2. मुझे घड़ी कैसे मिली है? 1. राम किसके साथ घूमता है? 2. राम क्यों नहीं घूमता है ?

क्या लोग नहीं नाच रहे हैं?

1. लोग क्यों नहीं नाच रहे हैं? 2. लोग कब से नाच हैं? रहे

 

Tenses -Types

Tense तीन प्रकार के होते हैं। (There are three types of Tenses)

1) Present (प्रेजेंट) वर्तमान काल

2) Past (पास्ट) भूत काल

3) Future (फ्यूचर) भविष्यत काल

 

प्रत्येक के चार प्रकार होते हैं। (Each one has four sub types)

1) Indefinite

2) Continuous

3) Perfect

4) Perfect continuous.

 

सहायक क्रियाएँ उस वाक्य में किये गये कार्य के समय के बारे में बताती हैं, इस आधार पर इन्हें तीन वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है

Tense

Helping Verbs

Present Tense Helping Verbs

do, does, is, am, are, has, have, has been, have been.

Past Tense Helping Verbs

did, was, were, had, had been

Future Tense Helping Verbs

will, will be, will have, will have been

 

नोट — अब Helping Verb “Shall” का प्रयोग Future Tense Helping Verbs के रुप में प्रायः नहीं किया जाता है।